computer me whatsapp web kaise chalaye 2021 Step-by-Step

तो चलिए आज सीखते है “computer me whatsapp web kaise chalaye 2020” |
इस समय हम में से अधिकांश लोग अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं | परन्तु जब कभी हम कंप्यूटर पर काम कर रहे होते है और फ़ोन पर व्हाट्सप्प के सन्देश आ रहे होते है  काफी दिक्कत होती है की इस समाये हम काम और सन्देश दोनों का जवाब एक साथ कैसे दे | व्हाट्सप्प वेब – Whatsapp web का उद्देश्य हमें ऐसा करने में मदद करना है। यह हमें वेब ब्राउज़र के माध्यम से व्हाट्सएप तक पहुंचने में मदद करता है।

व्हाट्सप्प वेब की हेल्प से हम अपने कंप्यूटर या टैबलेट पर ऑनलाइन व्हाट्सएप संदेश भेज और प्राप्त कर सकते हैं। व्हाट्सएप वेब से हम अपने कंप्यूटर के ब्राउज़र में जाकर अपने फ़ोन का व्हाट्सप्प कम्यूटर में खोल सकते है। इससे हम एक ही समाये पर मोबिएल और लैपटॉप/कंप्यूटर में व्हाट्सप्प चला सकतें है|

व्हाट्सएप वेब की कार्यक्षमता हमारे  मोबाइल फोन के व्हाट्सएप के समान है और जैसे हम अपने मोबिएल से व्हाट्सएप सन्देश भेजते है वैसे ही हम वेब के माध्यम से संदेश भेज और प्राप्त कर सकते हैं। और हम अपने व्हाट्सएप अकाउंट के सभी  संदेश मोबाइल और लैपटॉप/कंप्यूटर पर एक साथ देख सकते हैं। व्हाट्सएप वेब के द्वारा भेजा गया कोई भी संदेश हमारे मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध होगा। व्हाट्सएप वेब ज्यादातर एंड्रॉइड और आईओएस स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है।

Whatsapp Web से computer me whatsapp web kaise chalaye 2020

computer me whatsapp web kaise chalaye 2020

व्हाट्सएप वेब का उपयोग करना बहुत ही आसान बात है, लेकिन जिन लोगों को  इसके बारे में पता नहीं है कि यह कंप्यूटर में कैसे काम करता है | वह लोग कंप्यूटर पर व्हाट्सएप वेब का उपयोग करने के बारे में जानने के लिए इस निम्न स्टेप्स का  अनुसरण कर सकते हैं। ध्यान रखें कि व्हाट्सएप वेब के काम करने के लिए आपके मोबाइल फोन और कंप्यूटर / लैपटॉप इंटरनेट से सक्रिय रूप में जुड़ा होना चाहिए।

1.  अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप खोलें।

2. सेटिंग्स  आइकन पर टैप करें और व्हाट्सएप वेब / डेस्कटॉप खोलें।

3. अब, अपने कंप्यूटर  पर एक वेब ब्राउज़र पर web.whatsapp.com खोलें।

4. अब अपने मोबाइल फोन से व्हाट्सएप स्कैनर को उपयोग करके कंप्यूटर स्क्रीन पर आए क्यूआर कोड को स्कैन करें।

5.  जैसे ही हम QR कोड स्कैन करते हैं, हमारे फ़ोन का व्हाट्सएप अकाउंट हमारे  कंप्यूटर में खुल जायेगा।

6. अब हमारे  व्हाट्सप्प के सारे संदेश कंप्यूटर पर भी खुल जायेंगे और अब अगर हम कंप्यूटर या  मोबाइल के व्हाट्सप्प से सन्देश भेजते या प्राप्त करतें हैँ तो ये सन्देश हमें दोनों जगह दिख जायेंगे।

इस तरह से हमने व्हाट्सप्प वेब को अपने कंप्यूटर / लैपटॉप में खोल लिया है|

अब व्हाट्सएप वेब को हम अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से कैसे लॉगआउट करें?

अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो देखें |(Source Youtube Whatsapp)

एक बार जब हम व्हाट्सएप वेब का उपयोग कंप्यूटर में कर लेते हैं और इसकी जब  हमें लॉगिन रखने की जरुरत न हो तो अब हम व्हाट्सएप वेब से लॉगआउट भी कर सकते है | क्योंकि कंप्यूटर / लैपटॉप में अपना व्हाट्सएप खाता खोलकर रखना सुरक्षित नहीं है अगर हमारा कंप्यूटर कोई और भी प्रयोग करता हो तो। इसलिए अब हम व्हाट्सएप वेब से लॉगआउट करने के लिए इन निम्न स्टेप्स का अनुसरण करेंगे।

1. अपने मोबाइल पर हम अपना व्हाट्सएप खोलें।

2. सेटिंग्स आइकन पर टैप करें (स्क्रीन के दाईं ओर)

3. व्हाट्सएप वेब / डेस्कटॉप पर क्लिक करेंगे / दबाएंगे ।

4. अब यहाँ पर सभी सक्रिय / खुले हुए व्हाट्सप्प वेब हमें दिखाई देंगे ।  इन सभी उपकरणों से लॉग आउट पर हम क्लिक करेंगे / दबाएंगे।

5. लॉग आउट पर क्लिक करके पुष्टि करेंंगे

6. इस तरह से हमने अब सभी सक्रिय व्हाट्सप्प वेब से लॉग आउट कर लिया है।

वैकल्पिक रूप से हम व्हाट्सप्प वेब की कंप्यूटर स्क्रीन से सीधे मेनू आइकन के : तीन बिंदुओं पर क्लिक करके लॉगआउट कर सकते हैं (स्क्रीन के ऊपरी-बाईं ओर 3 बिंदुओं)> लॉग आउट करें।

यदि आपको लगता है कि किसी ने आपके क्यूआर कोड को स्कैन किया है और व्हाट्सएप वेब के माध्यम से आपके व्हाट्सप्प को उपयोग कर रहा है, तो अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप में अपने सभी सक्रिय व्हाट्सप्प वेब से लॉग आउट करने के लिए ऊपर दिए गए निर्देशों का उपयोग करें।

नोट: यदि आप व्हाट्सप्प वेब का क्यूआर कोड को स्कैन करने में असमर्थ हैं, तो ये  सुनिश्चित कर लें कि आपके मोबाइल फ़ोन का मुख्य कैमरा ठीक से काम कर रहा है।  और आपने अपने व्हाट्स एप्प को यदि कैमरा खोलने की अनुमति दे रखी है | अगर नहीं तो फ़ोन सेट्टिंग्स –> अप्प –> व्हाट्स एप्प –> परमिशन / अनुमति –> कैमरा | इस तरह से अनुमति दें, फिर भी अगर आपका कैमरा ऑटो-फ़ोकस करने में सक्षम नहीं है, कैमरा की लेनस या शीशा टूटा है तो आप बारकोड को स्कैन करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। तो वर्तमान में, आपके डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप लॉग करने का कोई अन्य तरीका नहीं है। क्यूंकि यह एक सुरक्षित लॉगिन से ही संभव हो सकता है – यह आपकी सुरक्षा को बनाये रखने का व्हाट्सप्प का प्रयास है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *